राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। हल्की बारिश में ही डूब गया छपरा शहर। नगर निगम के जलजमाव से छुटकारा दिलाने का दावा हुआ फेल। निगम के अधिकारियों के आँख का पानी तो सूख गया लेकिन शहर पानी से लबालब भर गया। दुकानदार परेशान लेकिन निगम को हो रही अपनी फजीहत को लेकर कोई शर्म नही। आप तश्वीरो मे देख सकते हैं कि किस तरह से दुकानों में पानी भरा हुआ है और दुकानदार अपनी बेबसी के साथ दुकान में बैठ ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं और ग्राहक भी इन दुकानो का रुख करने से कतरा रहे हैं क्योंकि बरसात का पानी कीचड़ से इस कदर गन्दा है कि कोई इसमे उतरना नही चाहेगा। हालांकि जिनको बहुत जरूरी है वह इस पानी के बीच चलने को मजबूर हैं । यह शहर का व्यस्तम बाजार का इलाका है जिसमे साहेब गंज, सरकारी बाजार और मौना चौक बाजार शामिल हैं और नगर निगम का वार्ड 31 और 32 के वार्ड पार्षदों की जिम्मेवारी बनती है इस इलाके में सफाई की लेकिन करोड़ो का राजस्व और हज़ारो को रोजगार देने वाले इस इलाके की हालत खस्ता है और थोड़े से बारिश के साथ ही यहाँ जलजमाव हो जाता है। इस इलाके की सफाई नही होने से सरकार को रेवेन्यू का, दुकानदारों और ग्राहकों को संक्रमण के साथ कम बिक्री का नुकसान उठाना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग