राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जमीनी विवाद में शुक्रवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। जहां घायलों की पहचान एक पक्ष से नवादा गांव निवासी स्व द्वारिका राम के 55 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राम, हरेंद्र राम की 50 वर्षीय पत्नी शैल देवी,19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार,18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी,15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी,हंसाफीर गांव निवासी बहादुर राम की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला कुंवर और दूसरे पक्ष से नवादा गांव निवासी महगू राम की 22 वर्षीय पुत्री कांति कुमारी, सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी के मुशहेरी गांव निवासी सुनील कुमार राम की 30 वर्षीय पत्नी सुगान्ति देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि खेत में मेढ़ पर बने रास्ते को काटने को लेकर जमीनी विवाद में सुबह में विवाद हो गया उसी में मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शैल देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग