संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा के किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य बिहार प्रदेश के युवा नेता पंकज कुमार सिंह उर्फ अभिषेक सिह ने शुक्रवार को माँझी थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों के बीच मास्क वितरण किया परिसर में मौजूद ए एसआई अयूब खान को भी मास्क दिया साथ ही थाना बाजार मंडी परिसर में सब्जी विक्रेताओं एवं ग्राहकों के बीच भी मास्क वितरण किया गया इस अवसर पर श्री सिह ने कहा कि आज इस महामारी से बचने के लिये सबसे अचूक उपाय अपने मुंह पर मास्क लगाना है साथ ही सोसल डिस्टेंस का पालन करना है हम भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सेवा ही संगठन के साप्ताहिक कार्यक्रम पर हर सार्वजनिक स्थान एवं सरकारी कार्यालय में अपना कार्यक्रम जारी रखेंगे इस अवसर पर साहेब रजा छपरवी,डॉ तशफ्फी हुसैन,महफूज खान,सचिन कुमार,प्रमोद कुमार,बिनय सिह, आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग