संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव निवासी हजारी प्रसाद की साँप के काटने से मौत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जई छपरा गांव निवासी स्वर्गीय मिश्रीलाल प्रसाद के पुत्र 58 वर्षीय हजारी प्रसाद अपने गांव के ही कुछ लोगों के परवल के खेत अगोरिया करने के लिए दरौली थाना क्षेत्र के लीलही गांव में काम कर रहे थे। बुधवार के दिन परवल के खेत में उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने के बाद आनन-फानन में उन्हें सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब हो कि 58 वर्षीय हजारी प्रसाद की एक पुत्री है जिसकी वह शादी कर चुके हैं।तथा उनकी पत्नी का बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे मुखिया पति जयप्रकाश महतो ने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग