पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी को किया गया सम्मानित
नगरा (सारण)। ओपी थाना के पुलिसकर्मियों को छपरा सारण से भाजपा के एमएलसी ई.सचिदानन्द राय के सौजन्य से संचालित संत जलेश्वर भोजनालय दाऊदपुर के माध्यम से रविवार को नगरा ओपी में तैनात पुलिस कर्मी करोना वारियर्स एवम मीडियाकर्मी को सम्मानित किया गया।साथ ही उन्हें रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया है गया।करोना वारियर्स स्वागत में उपस्थित सीपीएस के डायरेक्टर ने बताया कि प्रशासन के सहयोग और सतर्कता से ही करोना पर लगाम लगाना सम्भव हुआ है।इस अवसर पर नगरा ओपीध्यक्ष कुंज बिहारी राय,एसआई नित्यनाद सिंह,मुन्ना कुमार,राजू कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग व पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग