आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक घटना रिविलगंज प्रखंड के भादपा गाँव समीप की बताई जा रही है जहाँ भोरे-भोरे एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घंटो तक मृतक युवक का शव रेलवे पटरी पर पड़ा रहा, ग्रामीणों ने इसकी सूचना रिविलगंज थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग