रालोसपा ने किया सत्याग्रह कार्यक्रम
छपरा (सारण)- रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर रालोसपा -सारण द्वारा जिला के सभी 20 प्रखण्डों के विभिन्न गाँवों में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं द्वारा आज 10 मई 2020 को सुबह 10:00बजे से दोपहर 12:00बजे तक अपने मुँह पर काला पट्टी बांध कर अपने-अपने दरवाजे पर Social Distancing का पालन करते हुए नीचे वर्णित 5 सूत्री माँगों को लेकर #धरना_सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रालोसपा के जिलाध्यक्ष डा०अशोक कुशवाहा के निवास पर भी अपने घर के सामने अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरना सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजिय किया गया।

◆ रालोसपा की पांच सूत्री मांगें इस प्रकार है:-
1. बिहार से बाहर फंसें मजदूरों (जो घर वापसी चाहते हैं) को बुलाने की त्वरित कार्रवाई की जाए तथा जो स्वेच्छा से वहां ही रुकना चाहें, उनके खाते में ही उतनी रकम डाल दी जाये जितनी उनको ट्रेन से लाने, क्वारिनटीन करने आदि पर खर्च हो जाता है।यह ख़र्च सरकारी आंकड़े व घोषणाओं के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर कम से कम ₹ 10000/- का होता है।अर्थात प्रति व्यक्ति ₹ 10000/- की राशि सभी के खाते में डालने की व्यवस्था की जाए।
2. बिहार में रह रहे वैसे लोग, जिनके खाते में अबतक मात्र ₹ 1000/- दिया गया है, उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि भी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।
3. राज्य में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस योजना बनाई जाए।
4. किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु ठोस, पर्याप्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाए।
5. क्वारेंटीन सेंटर से खबर संग्रहित करने से मीडिया कर्मियों को प्रतिबंधित करने के लोकतंत्र विरोधी आदेश को अविलंब वापिस लिया जाए।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि एकमा में राजबल कुशवाहा जी के देख-रेख में, माँझी में ओमप्रकाश कुशवाहा जी, दिघवारा एवं अमनौर में पार्थ कुमार यादव जी, अमनौर में राहुल सिंह जी, बनियापुर में राजेश कुमार सिंह जी, पानापुर में श्रीनाथ सिंह जी, परसा में रामजिनिश सिंह जी, गरखा में अशोक कुशवाहा,मशरख में शौकत अली अंसारी,मढ़ौरा में मदन कुशवाहा, जलालपुर में श्रीकांत कुशवाहा, रिविलगंज में अनिल सिंह,तरैया में नीरज कुमार सिंह, इसुआपुर में जयकिशोर सिंह ,सोनपुर में अमोद कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में धरना सत्याग्रह सम्पन्न हुआ। उन्होंने यह भी बताया जिला में राहत कार्यक्रम पूरी तरह से विफल है। केवल खानापूर्ति हो रही है। राशन कार्ड के नाम पर आनन-फानन में जीविका एवं शहर में NULM के माध्यम से कुछ आवेदन लिए गए। अधिकांश राशन कार्ड से बंचित लोग अब भी छूटे है जिनका सर्बे कर राशन कार्ड बनाना जरूरी है तथा गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु गांवों के स्कूलों में सहायता हेतु भोजन केन्द्र की स्थापना की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग