छपरा: जलालपुर में सीएम सात निश्चय योजना की खुली पोल, माधोपुर में तीन महीने पहले बना नल-जल योजना का पानी टंकी गिरा, बाल-बाल बचे लोग
अखिलेश कुमार। कोपा
जलालपुर(सारण)। प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना के किये गये कार्य की गुणवत्ता का पोल धीरे-धीरे सामने आने लगा है। लोगों शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए बनाये जलमीनार ध्वस्त होकर गिरने की सूचना मिलने लगा है। ऐसा ही मामला प्रखंड के माधोपुर पंचायत में सामने आया है, जहाँ महज तीन माह पहले बना जलमीनार ध्वस्त हो कर गिर गया है। जिससे आस-पास के लोग बाल-बालक बच गए हैं। जानकारी के अनुसार माधोपुर पंचायत के रूदलपुर गांव के वार्ड संख्या सात में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना के अंतर्गत निर्मित जल मिनार ही भरभराकर गिर गया। इसका निर्माण चार महीने पहले ही हुआ था। पूरा जल मिनार लोहे के एंगल पर ही है। जिस समय जलमिनार गिरा। थोड़े समय पहले ही उसमें पंप से पानी भरा गया था। हालांकि टंकी गिरने के समय वहां कोई नहीं था। जलमिनार का पूरा स्ट्रक्चर ही ध्वस्त हो गया है। स्थानीय लोग नल-जल योजना के गुणवत्ता पर ही सवाल खड़ा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जलालपुर पुलिस घटनास्थल का दौरा किया।स्थानीय मुखिया राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि वेल्डिंग कमजोर होने के कारण ऐसा हुआ है। दो-तीन दिनों में मरम्मती करने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में समाचार प्रेषण तक बीडीओ अरविंद कुमार से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग