मशरक में स्वास्थ्य जांच टीम ने 25 कोरोना संदिग्ध प्रवासियों का लिया सैम्पल, जांच के लिए भेजा
मशरक(सारण)। प्रखंड में प्रवासी लोगों के दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा घोषित लाॅक डाउन की वजह से काम काज करने वाले मजदूर काम बंद होने से बिहार के तरफ पैदल या दूसरे साधनों से अपने घर पहुंचने पर सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र में खुले क्वारेंन्टाइन सेन्टर सभी को घर परिवार से अलग रखा गया है। जहां खाने पीने और प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सरकार के तरफ से फ्री है। सोमवार तक 250 प्रवासी लोगों को सेन्टर पर रखा गया है।वही कोटा से आये अठारह छात्रों का स्वास्थ्य जांच और थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से जांच के बाद घरों में ही होम कोरोटाइन कर दिया गया। सोमवार को जिले से आयी कोरोना जांच मेडिकल टीम ने पहुंच वैसे 25 संदिग्ध मरीजों के गले का स्वाग का सैम्पल लेकर जांच के लिए ले गये। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे राज्यों से आये प्रवासी लोगों को प्रखंड में अभी डिग्री कालेज और उच्च विद्यालय मशरक में खुलें क्वारेंन्टाइन सेन्टर पर रखा गया है। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के तरफ से आधा दर्जन मेडिकल टीम सेंटर पर पहुंची और तीन दिनों के अन्दर महाराष्ट्र और गुजरात से आये पच्चीस लोगों का गले का स्वाग कोरोना जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट चौबीस घंटे में आ जायेगी। सेंटर पर भी सभी प्रवासी लोगों को अलग-अलग रखा गया है। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, डॉ एस के विधार्थी, डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग