आग लगने से दो लोगों का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख
बनियापुर(सारण)।अंचल क्षेत्र के धवरी टोले भवानी नगर में आगलगी की घटना में रामायण दास और महेश दास का झोपड़ी-पलानी जलकर ख़ाक हो गया। इस दौरान उसमे रखे वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ-साथ बेढ़ी में रखे भूषा और अनाज भी मलवे में तब्दील हो गया। घटना रविवार की बताई जाती है। हालांकि आगलगी की घटना के स्पष्ट कारणों की जानकारी नही मिल पा रही है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष दिलीप राय ने घटना स्थल पर पहुँच पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही अंचल कार्यालय को सूचित करते हुए आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इधर आगलगी की घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी मायूस दिख रहे है। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग