बंदर ने दुकानदार को काटकर किया जख्मी
पानापुर(सारण)।थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के ग्रामीण एवं रामपुररुद बाजार के दुकानदार आजकल एक सनकी बंदर के आतंक से भयभीत है । सोमवार की सुबह उस बंदर ने भोरहा गांव निवासी एवं रामपुररुद बाजार पर हार्डवेयर की दुकान चलानेवाले कमल शर्मा को काटकर जख्मी कर दिया। वही भोरहा गांव के ही किराना दुकानदार बच्चा राय पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। हालांकि उसने भागकर अपनी जान बचायी। बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले भी उस बंदर ने भोरहा गांव की एक महिला को काटकर जख्मी कर दिया था। बंदर के आतंक से बाजार के दुकानदारों एवं ग्रामीणों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग