महाराजगंज के भाजपा सांसद ने क्वारेंटीन कैम्प का किया निरीक्षण
बनियापुर(सारण)। कवारेंटाइन सेन्टर पर कार्यरत पदाधिकारियो और मेडिकल टीम के दिशा निर्देश का पालन कर समन्वय स्थापित करते हुए आवासित लोग धैर्य एंव साहस के साथ 21 दिन तक रहने के बाद आप पूर्णतः स्वथ्य होकर अपने घर को लैटेगे। उक्त बाते महराजगंज भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल ने उच्च विद्यालय कन्हौली, मध्य विद्यालय बनियापुर बालक सहित प्रखंड क्षेत्र मे बने चारो कोरोंटाइन सेन्टर का निरीक्षण के दैरान व्यवस्था की जानकारी लेते हुए केंद्र पर आवासित प्रवासियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियो से मिलने वाली सरकारी सुविधाओ का जायजा लेते हुए कहा की अवासित प्रवासियो को किसी तरह की असुविधा एवं परेशानी न हो का विशेष ध्यान रखते हुए अगर किसी तरह की परेशानी हो तो वेहिचक बताए। वे हर संभव मदद करने को तैयार है।सांसद ने भोजन, पेयजल, शैचालय सहित सेन्टर पर मिलने वाली अन्य सुविधाओ का जायजा अवासित एक एक प्रवासियो से सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन करते हुए फेस टू फेस बात कर ली। उन्होंने अवासित प्रवासियो से कहा की कोरोना एक संक्रामक बिमारी है। जिससे पूरा विश्व प्रभावित है। इसलिए आप लोग यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए रहिए। सांसद ने कोरोंटाइन कर्मियो को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए अवासित प्रवासियो से साफ सफाई मे सहयोग करने का अनुरोध किया। सांसद ने अपने स्तर से अवासित प्रवासियो के बीच मास्क, सेनेटाइजर, साबुन एंव विस्कट का वितरण किया। सांसद ने केन्द्र पर बने अस्थायी किचन शेड का मुआयना करते हुए रसोइयो को खाना बनाते समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एंव सोशल डिस्टेंशिग का अनुपालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ प्रवासियों द्वारा लुंगी- गमछा नहीं मिलने की शिकायत की गई। जिसपर सांसद ने उपस्थित विभागिये कर्मियों से तत्काल उपलब्ध कराने का निदेश दिया। वही मौके पर उपस्थित बनियापुर के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा ने भी अपने निजी कोष से केंद्र पर आवासित सभी प्रवासियों को एक-एक गमछा उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर जद यू राज्य परिषद सदस्य बिरेन्द्र कुमार ओझा, वृजमोहन सिंह, शशिभूषण सिंह, ब्रजेश मिश्रा, प्रमोद सिंह भुअर, धीरज कुमार सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह सहित र्दजनो लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग