मजदूरी के पैसा माँगने पर दलित माँ -बेटे सहित तीन को मारपीट कर किया घायल
तरैया(सारण)। प्रखंड के लौवा गाँव मे मजदूरी के पैसा माँगने पर दलित माँ-बेटे सहित तीन लोगों को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में अजय राम ने पिपरा गांव के लालजी राय, नन्हक राय, दिनेश राय, विकेश राय, अनु राय पर दलित अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोगों द्वारा दौनी कराकर मजदूरी का पैसा मांगने पर लालजी राय ने जाति सूचक गाली देने लगे और रड से मारने लगे। किसी तरह जान बचाकर घर भाग गया। फिर उक्त सभी लोग घर पर जाकर मारपीट करने लगे। जब मुझे बचाने मेरी माँ व चाची आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग