प्रवासी मजदूर क्वारंटाईन अवधि पूरा करने के बाद हीं घर में प्रवेश करें- मुखिया संगम बाबा
तरैया(सारण)। प्रखंड के बगहीं,पिपरा,लौवाँ,पोखरेड़ा सहित आसपास के अन्य गाँव के जरुरतमंद लोगों के बीच मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं सोमवार को प्रखंड के आधा दर्जन गाँव के दलित बस्तियों के सैकड़ों असहाय मजदूर और जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया गया। जहाँ मुस्लिम परिवार के जरुरतमंद रोजेदारों के बीच इफ्तार के लिये आवश्यक खाद्य सामग्री भी दी गई। पानापुर प्रखंड के भोराहा दलित बस्ती में भी सैकड़ों जरुरतमंदो के बीच राशन का वितरण किया गया । संगम बाबा ने अन्य प्रदेशों से गाँव पहूँच रहे प्रवासी मजदूरों से अपील किया की सरकार के द्वारा बनाये गये क्वारंटाईन सेन्टर में आवासान की अवधी पूरा करने के बाद हीं अपने घरों में प्रवेश करें। जिससे लोग कोरोना के संक्रमण से बच सकेंगे। मौके पर विनय सिंह,राहुलराज,संतोष सिंह, मनोज राम,कामेश्वर राय,डॉ बीडी राय,पिन्टू महतो,गायत्री देवी और भोरहाँ के पप्पू राम,बिट्टू राम,सुमीत राम,धीरज राम,पशुराम राम,संजीव राम सहित अन्य मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग