बनियापुर में दो मिठाई के दुकानों में लगी आग, अग्निशामक ने आग पर पाया काबू
बनियापुर(सारण)।अंचल क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार पर सोमवार की दोपहर एका-एक मिठाई दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि फायर बिग्रेड वाहन पहुँचने और स्थानीय लोगों के मसक्कत के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह पप्पू ने बताया कि मिर्जापुर उस्ती निवासी टुनटुन राय के बाजार स्तिथ मिठाई दुकान में आग लगने की सूचना पर आसपास के सैकड़ो लोग इकठ्ठा हो कर आग बुझाने में जुट गए। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच बगल के ही एक भूंजा की दुकान में भी आग की लपटें पहुँचने से आंशिक क्षति की बात बताई जा रही है। वही मिठाई दुकान में रखे बेंच,टेबुल, कुर्सी,गुमटी आदि का नुकशान हुआ है। आगलगी की घटना का कारण सिलिंडर फटने से निकली चिंगारी बताया जाता है। इधर लॉक डाउन अवधि में मिठाई दुकान बंद रहने के आदेश को धत्ता बताते हुए दुकान का खुलना स्थानीय लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है। समाचार प्रेषण तक मौके पर पहुँची पुलिस दुकान खोलने को लेकर मिठाई दुकानदार और उसके पुत्र से पुछताक्ष में जुटी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग