बिना बैण्ड बाजा और बराती के परिणय सूत्र में बँधे धर्मेन्द्र और निशा
तरैया(सारण)। कोरोना लॉकडाउन के कारण समाज में देखने को स्पष्ट मिल रहा है। इस कारण पूर्व निर्धारित शादी अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिना बैंड बाजा और बिना बराती के ही रामकोला बेनीपुरी बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को 10-12 लोगों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार निशा और धर्मेन्द्र का शादी सम्पन्न हुआ और निशा एवं धर्मेन्द्र परिणय सूत्र में बँध गये।प्रखण्ड के बगही हरखपुर गाँव से पोखरेड़ा बारात जाने वाली थी।लेकिन लॉक डाउन के कारण पोखरेड़ा बाराती नहीं जा सकी तो टेम्पो से पाँच-छः व्यक्तियों के साथ दूल्हा और पाँच-छः महिलाओं के साथ दुल्हन रामकोला स्थित बेनीपुरी मंदिर पहुँचे और दूल्हा-दुल्हन सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुए भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग