पीएम केयर फंड के लिए जनसंपर्क अभियान चला राशि इकट्ठा कर रहे हैं भाजपा नेता
जलालपुर(सारण)। लोगों के बीच अपने व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले भाजपा के वरीय नेता हेमनारायण सिंह जनसंपर्क अभियान चला कर प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए राशि इकट्ठा कर रहे हैं। उनके इस कार्य के लिए अभी तक 75 लोगों ने पीएम केयर फंड के लिए उन्हें चेक निर्गत किया है। इस सम्बंध मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि
कि वह खुद 51000 का चेक पीएम केयर फंड में दे रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों से सहयोग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि मेरी कोशिश है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि वे राष्ट्र हित में पीएम केयर फंड के लिए सहयोग राशि दे सके। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभाव से भारत भी अछूता नहीं है। इसका आर्थिक प्रभाव व्यापक है। इसके विरुद्ध लड़ाई के लिए पीएम केयर फंड में अधिक से अधिक आम लोग सहयोग करें। उन्होंने लोगों से बढ़-चढकर इसमें सहयोग देने की अपील की। बताते चले कि हेमनारायण सिंह ने टीम बनाकर अटल भोजनालय के द्वारा लगभग 50 गांवों में असहायो के बीच भोजन की व्यवस्था किए हुए थे। इससे सैकड़ों परिवारो को लाकडाउन के दो चरणो मे काफी राहत मिली थी। विगत दिनों ही उन्होंने कोपा क्षेत्र के 50से अधिक कोरोना वारियर्स को स्थानीय सांसद के साथ संयुक्तरूप से अंगवस्त्र, हैंडवाश, सैनेटाईजर, मास्क गुलाब का फूल देकर सम्मानित कर उनका हौसला भी बढाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग