पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को किया गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को थाना क्षेत्र के लौवा हता से गिरफ्तार किया है।वही बाइक को भी जब्त कर थाने लाया गया है।पकड़े गए तीनों युवकों से सघन पूछताछ की जा रही है।अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।जिनके पास से कुछ समान भी बरामद होने की भी बात बताई जाती है।हालांकि गिरफ़्तार लोगो के बारे में पूछताछ की गई तो पुलिस ने अनुसंधान प्रभावित होने की बात बता अपना पल्ला झाड़ लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग