कांग्रेस विधायक ने मांझी क्वारेंटीन कैम्प का किया निरीक्षण
मांझी(सारण)। सोमवार को मांझी के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने मांझी में बने तीन कोरोनटाइन सेंटर का गहन निरीक्षण किया तथा सेंटरों पर रखे गए प्रवासियों से बातचीत की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने प्रवासियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं को पर्याप्त बताते हुए स्थानीय पदाधिकारियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रवासियों को अपने स्तर से साबुन व सिनेटाइजर वितरित किया। विधायक ने सीओ दिलीप कुमार के माध्यम से अतिरिक्त सोलह पंखे लगवाए। विधायक के साथ सीओ दिलीप कुमार बीडीओ नील कमल तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के अलावा पार्टी नेता उमाशंकर ओझा साधु दुबे काली कुमार जागा सिंह सत्यम दुबे तथा मुखिया पति उदय शंकर सिंह आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग