मांझी जयप्रभा सेतु पर अनियंत्रित पिकअप रेलिंग से टकराया
मांझी(सारण)। सोमवार की सुबह मांझी से जयप्रभा सेतु होकर बलिया जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन के टकराने से रेलिंग का एक बड़ा भाग टूटकर तीस फुट नीचे छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर जा गिरा। यह महज संयोग ही था कि उक्त सड़क पर कोई राहगीर उस रेलिंग के टूटे भाग की चपेट में नही आया अथवा कोई राहगीर घायल नही हुआ। उधर पिकअप टक्कर मारने के बाद खतरनाक ढंग से ओवर ब्रीज के नीचे लटक गया। हालांकि उसपर सवार चालक समेत तीन लोग सकुशल बच निकले। मांझी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों ने टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त रेलिंग की शीघ्र मरम्मति की मांग की है ताकि कोई अन्य दुर्घटना का शिकार न हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग