ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ठोकर दो घायल, रेफर
गड़खा(सारण)। गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर बसन्त बाजार के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी गन्नू महतो के पुत्र मुरारी कुमार और शंभू राय के पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में हुई एवं बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रिफर कर दिया गया। बाइक सवार अपने बहन के घर बसन्त जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग