बनियापुर में 13-22 मई तक पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक बाधित रहेगा विधुत आपूर्ति
बनियापुर(सारण)।हरपुर पीएसएस से संचालित हंसराजपुर फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 13-22 मई तक पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी जेइ पवन कुमार के द्वारा दी गई।
हालांकि इस बीच फीडर अंतर्गत जिस क्षेत्र में कार्य होगा। उसी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। शेष क्षेत्र में आपूर्ति बहाल रहने की बात बताई गई। जेइ ने बताया कि इस अवधि से पूर्व ही उपभोगता अपने आवश्यक कार्यो का निबटारा कर ले ताकि बिजली सप्लाई बाधित होने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। मालूम हो कि ग्यारह हजार बोल्ट के जर्जर तार की वजह से लगातार ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन, तार टूटने जैसी समस्याओं को लेकर घंटो विधुत आपूर्ति बाधित रहती थी। ऐसे में जर्जर तार एवं अन्य उपकरण बदले जाने से उपभोगताओं को आने वाले दिनों में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग