आपसी विवाद में तीन महिला सहित छह घायल, छह के विरुद्ध केस, एक गिरफ्तार
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में आपसी विवादों को मारपीट घटना में तीन महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में लाया गया। हालांकि सीएचसी में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा एकमा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि नाली के मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की वारदात में नंदलाल बैठा, अंजू देवी, दिलीप कुमार बैठा, नीलम देवी, रानी देवी, धोनी कुमार शामिल हैं। उधर एकमा पुलिस ने राजेश्वर यादव नामक एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग