अनुदानित दर पर 202 किसानों के बीच मूंग के बीज का किया गया वितरण
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड में लांक डाउन के दौरान भी कृषि विभाग के द्वारा मंगलवार तक 202 किसनों के बीच मूंग का बीज वितरण किया किया गया। जिससे लांक डाउन के दौरान कृषि प्रभावित नहीं हो और किसानों को समय से बीज मिल सके। इस उद्देश्य से मढ़ौरा कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रखंड कार्यालय में ही बीज का वितरण कर रहे हैं। इस संबंध में कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसी के अनुसार किसनों से पहले ओटीपी प्राप्त कर सभी किसानों को अनुदानित मूल्य पर मूंग का बीज वितरण किया जा रहा है। लांक डाउन के दौरान मंगलवार तक 202 किसानों के बीच मूंग का वितरण किया जा चुका है।इस मौके पर कृषि सलाहकार संतोष कुमार, राजेश कुमार सिंह सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग