राष्ट्रनामक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव से दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिंडरा पुल के समीप अंडा दुकान की आड़ में शराब की विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ दुकान के बगल में रखे दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।हालांकि पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहे।मामले में स्थानीय दुकानदार मिथलेश कुमार साह तथा उनके भाई रितेश कुमार उर्फ कालु को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग