राष्ट्रनामक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट कर जबरन स्टाम्प पेपर पर निशान लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित रुदल ओझा ने बताया है कि शाम को अपने बथान में बैठे थे। तभी गांव के ही हरेराम ओझा झोपडी के अंदर आये और झोपडी में रखे सामान यत्र-तत्र फेंकने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिए। इस दौरान आरोपी द्वारा एक हजार के स्टाम्प पेपर पर पीड़ित के अंगुलियों का निशाना लेने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही पॉकेट में रखे तीन हजार रुपया निकालने की बात भी पीड़ित ने बताई है।पीड़ित का कहना है कि हल्ला-गुल्ला पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद नामजद फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग