पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनामक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे दूध लेने जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दूध लेने जा रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायला हो गया जिसे आस पास के लोगों की सहयोग से मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। घायल की पहचान चरिहारा गांव निवासी स्व सिदई साह का 65 वर्षीय पुत्र लाल बाबू साह के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि वृद्ध दूध लेने जा रहा था कि महम्मदपुर की तरफ आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार फरार हो गया मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग