राष्ट्रनामक न्यूज।
नगरा (सारण)। अमनौर ग्रिड का 33 केवी का लाइन 14 जून यानी आज मेन्टेन्स कार्य को लेकर सुबह सात बजे से चार घण्टों तक सप्लाई बाधित रहेगा। इस संबंध में कनिय विद्युत अभियंता मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि अमनौर से वैशाली के बीच 132 केवी के लाइन में तार खींचने के कार्य हेतु नगरा 33 केवी लाइन शट डाउन में रहेगा। इसके वजह से नगरा तथा जलालपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से चलने वाले सभी गावों में बिजली सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि सभी जरूरी काम 7 बजे से पहले निपटा लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग