राष्ट्रनायक न्यूज।
एकम (सारण)। बिहार प्रदेश जदयू बुद्धिजीवी मंच के सचिव श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह की माता प्राणों देवी (80) का निधन एकमा प्रखंड के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव में हृदय गति रूकने से हो गया। वहीं इनके निधन से आमडाढ़ी गांव सहित क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं। मुखिया चंदा देवी ने बताया कि पूर्व मुखिया व प्रखण्ड प्रमुख चन्देश्वर सिंह की धर्मपत्नी धर्मानुरागी प्राणों देवी आजीवन समाज के उत्थान व जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहती थी। इनके निधन पर एमएलसी डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, विधायक श्रीकांत यादव, एमएलसी स्थानीय निकाय के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, पूर्व मुखिया सुग्रीव सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, अवधेश यादव, चंदन कुमार श्रीवास्तव, जदयू के जिला महासचिव ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भवानी मुन्ना, राजकिशोर सिंह, मनोज यादव, भरत सिंह, शिक्षक नेता अरविन्द कुमार, ऋतुराज सिंह, राजू सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ. सुरेश यादव, सुरेन्द्र पंडित, अरविन्द सिंह फौजी, रणजीत सिंह, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, प्रो. अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, महातम सिंह, सिंकु सिंह, एचएम वीणा सिंह, दिग्विजय गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, कमल कुमार सिंह, योगेश सिंह, छविनाथ मांझी, अनीता पांडेय, विभा कुमारी, सोनाली नंदा आदि ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। इनका अंतिम संस्कार डुमाईगढ़ गांव के सरयू नदी के घाट पर किया गया। मुखाग्नि इनके बड़े पुत्र व जदयू नेता श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह ने दिया। इसके साथ ही पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा