राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर फरार अपराधियों व वारंटियों के विरूद्ध चलाये गए विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने केसरी मठिया गांव में छापेमारी कर फरार आरोपित उमा राम व डब्ल्यू राम पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों व वारंटियों में भय व दहशत व्याप्त है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग