राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसागढ़- मिल्की सड़क पर धनौती गांव के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण हरिकांत मांझी, पप्पू कुमार यादव व मकरध्वज यादव ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. इरफान ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल बाइक चालक मानिकपुर गांव का निवासी बताया जाता है। बताते हैं कि परसागढ़ बाजार से घर जाने के दौरान यह दुर्घटना घटित हुई है। आसपास के लोगों के द्वारा किये गए मानवीय कार्य की सराहना हो रही है। गांव के लोगों के द्वारा घायल के परिजनों को इस घटना की जानकारी दिया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग