राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दूसरे राज्यों से पैदल आये 31 प्रवासी लोगों का स्क्रीनिग करकिया गया क्वारेंटाइन 

दूसरे राज्यों से पैदल आये 31 प्रवासी लोगों का स्क्रीनिग करकिया गया क्वारेंटाइन 

मशरक((सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत के लोग जो दूसरे राज्यों में काम करने गये थे, वो लाॅक डाउन की वजह से पैदल और दूसरे साधनों से बुधवार की सुबह मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां थर्मल स्कैनिग मशीन से स्क्रीनिग जांच कर क्वारेंटाइन सेन्टर चैनपुर पर रखा गया। वही मजदूरों ने बताया कि वे कही पैदल तो कही ट्रक से यहां तक पहुंचे हैं, अभी तक उन्होंने किराये के रूप में प्रति व्यक्ति 2900 रुपये का भुगतान किया है, जिसमें उतने रूपये भुगतान पर आरा तक आए और वहां से पैदल चलकर मशरक पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि सभी 31,प्रवासियों को जांच किया गया। जिसके बाद प्रखंड प्रशासन ने उन्हें क्वारेंटाइन सेन्टर चैनपुर मध्य विधालय भेजा दिया गया। जहां खाने से लेकर रहने और प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच फ्री है। वही मौके पर पहुंचे सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार परमार ने सभी प्रवासी लोगों को खाना खिलाया, फिर उनकेे साथ सेन्टर पर पहुंचाने में मदद किए। अभी तक मशरक प्रखंड में बाबा वासुदेव सिंह डिग्री कालेज, इंटर कालेज, उच्च विद्यालय मशरक और अवध उच्च विद्यालय चैनपुर को मिलाकर चार जगहों पर खुलें क्वारेंटाइन सेन्टर में बुधवार तक 550 प्रवासी लोगों को रखा गया है। वही सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तक चार सेन्टर चलाये जा रहें हैं जहा सरकार द्वारा दी जानी वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं वही और आने वाले प्रवासी लोगों के लिए उच्च विद्यालय राजापट्टी , कस्तूरबा कन्या विद्यालय कवलपुरा में अतिरिक्त क्वारेंटाइन सेन्टर खोलने के लिए साफ सफाई कर आवश्यक सुविधाएं सदृढ़ किया जा रहा है।