भाजपा नेता नागेन्द्र राय लगतार गरीबों को मुहैया करा रहे हैं सुखा राशन
मढ़ौरा(सारण)। जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं नगर पंचायतो में कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के मद्देनजर लगतार गरीब ,मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों को भाजपा नेता नगेन्द्र राय के द्वारा राशन मुहैया कराया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा नेता ने बताया कि कोरोना नामक वैश्विक महामारी के चलते देश भर में घोषित लोकडाउन के कारण विभिन्न तरह की परेशानियों से जूझ रहे नागरिकों के लिए मेरे द्वारा मदद के रूप में मढ़ौरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के पंचायत एवं वार्डों में बांटे जा रहे हैं, सूखा राशन के क्रम में आज मेरे छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार यादव के माध्यम से नौतन पंचायत के विक्रमपुर ठेकइ ग्राम में बेबस ,लाचार, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा राशन एवं हैंड ग्लव्स का वितरण किया गया। इस महान पुनीत कार्य में ग्राम के स्थानीय समाजसेवी युवा साथी बंटी सिंह, बृजेश सिंह उर्फ भूटुक सिंह, मुकेश सिंह, अरुण सिंह, राहुल कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्तागण सम्मिलित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग