आप ने प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के मुद्दे पर किया उपवास
बनियापुर(सारण)। प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि देश के अलग-अलग प्रान्तों में रहने वाले बिहार के प्रवासी मजदुरो को अबिलम्ब निःशुल्क तौर पर घर वापसी कराने को लेकर सरकार से मांग की गई है। वही बिहार लौटने वाले मजदुरो को मनरेगा एवं अन्य साधनों से रोजगार उपलब्ध कराई जाय। ताकि कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को आर्थिक तंगी से जूझना न पड़े। प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कोरोना माहमारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के बीच एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके आलोक में ज्यादातर कार्यकर्ता लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही उपवास रख कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिए। मौके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष शंकर राय, राजकिशोर राय, इस्माईल खाँ, दिनेश पटेल, राजू प्रसाद,अरुण ठाकुर सहित दर्जन भर कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग