कोरोना योद्धाओं को कोटेश्वरनाथ मंदिर विकास समिति की ओर से गुलाब का फूल और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के बीच स्थानीय प्रशासन और पुलिस कर्मी अपनी सुरक्षा की परवाह किये बगैर रात दिन ड्यूटी में लगे हैं। महामारी के इस दौर में ड्यूटी पर तैनात सीओ स्वामीनाथ राम तथा थानाध्यक्ष संजय प्रसाद को कोटेश्वरनाथ मंदिर विकास समिति की ओर से गुलाब का फूल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। समिति के नवमनोनित अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपनी जान दांव पर लगाकर काम करने वाले अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के आलावें सैनिटाइज करने में जूटे कर्मचारियों की सेवा प्रसंसनीय है। ये योद्धा हम सब को बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाले हुए हैं। ऐसे लोग देश व समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से ही हमलोग सुरक्षित हैं। हमें इन योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मौके पर शिक्षक शम्भू कुमार त्रिपाठी, बशिष्ठ सिंह, समिति के भूपेश ओझा, नीतीश त्रिपाठी, जमादार मांझी, नवीन कुमार सिंह, लखीचंद महतो, अब्दुल हक, डॉ. आजाद हुसैन मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग