मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों का हुआ थर्मल स्क्रीनिंग जांच
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में बुधवार को दूसरे राज्यों से आये हुए एक सैकड़ों प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग चिकित्सकों के द्वारा किया गया। मिली जनकारी के अनुसार दूसरे राज्यों आये हुए सैकड़ो प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच किया गया है। जिसके बाद चिकित्सकों के द्वारा प्रवासी मजदूरों को आपदा राहत केन्द्र में क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई। चिकित्सकों के अनुसार मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में दूसरे राज्यों से दर्जनों मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग प्रतिदिन किया जा रहा है! लेकिन सौभाग्य है कि एक भी प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं पाया गया है। हलांकि प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच करने के बाद आपदा राहत केन्द्र में 21 दिनो के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग