महिला से मारपीट के दौरान बचाने आयी महिला भी घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पति के काम पर जाने के बाद पत्नी द्वारा खेत में घास गढ़ने के दौरान गांव के ही तीन लोगों द्वारा जमकर मारपीट करने के दौरान बचाने गयी पड़ोस की महिला भी भी घायल हो गई। दोनों घायल महिला को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी पहचान जय किशोर राम की पैंतीस वर्षीय पत्नी अनीता देवी और बचाने के दौरान घायल महिला की पहचान अशोक राम की तीस वर्षीय पत्नी रमीता देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि पड़ोसी द्वारा बराबर हमारी गरीबी का मजाक उड़ाया जाता है और मारपीट की धमकी दी जाती है। मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें संतोष राम समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग