शिव मंदिर से घँटा व कलश चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- एक माह पहले इसी मंदिर में हुई थी चोरी
नगरा(सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर से घँटा व कलस की चोरी कर फरार हो गए। बताया जाता है की बुधवार की अहले सुबह पुजारी ने साफ सफाई करने के लिए मंदिर गए तो देखे की मंदिर से घँटा, कलश व अन्य सामान गायब है।चोरी की घटना की सूचना पाकर नगरा ओपी पुलिस ने पहुचकर मामले की जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगो ने बताया की इस मंदिर में एक माह पहले भी चोरी की वारदात हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग