हर घर नल का जल योजना के कार्य में हो रहे धांधली को ले बीडीओ से की शिकायत
छपरा(सारण)। जिले के नगरा प्रखंड के धुपनगर धोबवल पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य में धांधली को लेकर अधिवक्ता अर्जुन कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है। जिसमें कहा कि धुपनगर धोबवल पंचायत के वार्ड संख्या 13 में नल-जल योजना का कार्य किया जा रहा है। इसमें घटियां किस्म के पाइप लगाया जा रहा है तथा एक फिट ही गड्ढ़ा खोदकर पाइप को बिछाया जा रहा है। आवेदक ने प्रखंड विकास पदाधिकाकरी से हो रहे कार्य की जांच कर बेहतर तरीके से कार्य कराने की मांग किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग