कोरोना लॉकडाउन में राज्य व केन्द्र सरकार के समन्वय से हो रहा सकारात्मक कार्य: विकल
गरखा(सारण)। कोरोना वायरस को लेकर जद यु के प्रदेश राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य पुर्व जिप जिला अध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा की कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाँक डाउन चल रहा है। इसको लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नही हो इसके लिए कई सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। जिसमें काफी हद तक बिहार सरकार सफल हो रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन रात दिन मेहनत कर इस विकट परिस्थिति से राज्य और देश को निकालने मे लगे हुए है। दुसरे प्रदेशों में फंसे बिहार के मजदूर व प्रवासी को रेल से बिहार लाया जा रहा है, प्रत्येक दिन हजारों अप्रवासी बिहार पहुंच रहे है, तो दुसरे प्रदेश के जो लोग बिहार में फंसे है उन्हें उनके प्रदेश मे पहुँचाने का कार्य बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बिहार मे आय हुए प्रवासी को क्वारंटीन किया जा रहा है। जिसमें सरकार द्वारा खाने पीने पहने रहने आदि की सुविधा दिया जा रहा है। प्रत्येक प्रवासी को एक एक हजार रुपये भी दिया जा रहा है। लगातार बिहार में प्रवासी आ रहे है, इस कार्य के लिए बिहार की तमाम जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद किया है। साथ ही विकल ने बुधवार को गरखा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित क्वारंटीन सेन्टर का निरीक्षण किया। सेन्टर में रह रहे प्रवासियो की हाल-चाल जाना। विभिन्न क्वारंटीन सेन्टर के निरिक्षण के बाद जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर जुझाव दिया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा