बनियापुर उप डाकघर में तकनिकी खराबी से उपभोक्ता परेशान
बनियापुर(सारण)। उपडाकघर बनियापुर में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लगभग एक पखवाड़े से लेन-देन सहित अन्य आवश्यक कार्य बाधित होने से उपभोगताओं को काफी परेशानी झेलनी पर रही है। गुरुवार को भी डाकघर पहुँचे दर्जन भर उपभोगताओं ने बताया कि जमा, निकासी,पेंशन आधी के भुगतान के लिये लगातार एक सप्ताह से ज्यादा समय से डाकघर का चक्कर लगाना पर रहा है। बावजूद इसके अबतक भुगतान नही हो सका है। इस संबंध में उपडाकपल ओमप्रकाश सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया गया कि गत 01 मई से सर्वर जल जाने की वजह से भुगतान सहित सभी आवश्यक सेवाएं बाधित है। जिसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इस बीच इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से उपभोगताओं के दरबाजे पर पहुँच डाककर्मियों द्वारा पेमेंट का कार्य किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग