दलित बस्ती मे लो वोल्टेज बिजली के चलते ग्रामीण परेशान
पंकज कुमार सिंह।मशरक
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के बहादपुर गांव के दलित टोला मे लगे ट्रांसफरमर में खराबी के चलतें लो वोल्टेज की समस्या के चलतें गांव के लोग परेशान हैं। गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।उनका कहना है कि हमलोगों को लो वोल्टेज बिजली का भी बिल देना पड़ रहा है। परंतु इस बिजली से गांव वालों को कोई फायदा नहीं है। सिर्फ मोबाइल चार्ज को छोड़कर कोई भी उपकरण काम नही करतें हैं। घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगें हैं पर कोई भी उपकरण चलाने भर की बिजली नहीं मिलती है। लाॅक डाउन की वजह से गांव के लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और देश विदेश के समाचार टीवी के माध्यम से भी नहीं देख पा सकतें हैं। इसके बारे में वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलतें बिजली रहते हम अंधेरे में रहने को विवश हैं। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने कहा सारे गांव वालें इस लो वोल्टेज बिजली से परेशान हो गए हैं और अधिकारियों के यहां शिकायत करते-करते थक गये है। मौके पर उपस्थित लोगों में पंकज कुमार राम, राजकिशोर तिवारी ,परमेश्वर दास, विकास कुमार राम, कैलाश दास मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग