लाॅक डाउन का उल्लघंन कर कपड़ा दुकान खोलने पर प्राथमिकी दर्ज
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरसन राजापट्टी बाजार पर लाॅक डाउन का उल्लघंन कर कपड़ा का दुकान खोलकर भीड़ लगाने पर मशरक थाना पुलिस की गश्ती दल ने मौके पर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस गश्ती के दौरान राजापट्टी बाजार पर सरकार द्वारा घोषित नियमों का उल्लघंन कर भीड़ लगाकर दुकान खोलने पर कारवाई की गई। दुकानदार की पहचान गोपालगंज जिले के कृतपुरा बंगरा गांव निवासी रोहित कुमार है, जो सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी बाजार पर लक्ष्मी रेडिमेड कपड़ा दुकान चलातें हैं। जो लाॅक डाउन का उल्लघंन कर शाम में छह बजें के बाद भी भीड़ लगाकर कपड़ा बेच रहे थें। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ था। नियामानुसार उन्हें दुकान नहीं खोलना है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग