आधा दर्जन क्वारेटाइन सेंटर का डीआरडीए निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
अमनौर(सारण)। प्रखंड में प्रवासियों के ठहरने के लिए बने क्वारेंटाइन सेंटर का डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार ने किया। बुधवार को हरि जी उच्च विद्यालय अपहर,एचआर कॉलेज अमनौर, मध्य बिद्यालय धरहरा, मध्य विद्यालय झखरा, आदर्श मध्य विद्यालय तकेया, श्रीधर बाबा डिग्री कॉलेज, मध्य विद्यालय जोगनी परसा आदि केंद्रों पर पहुँच क्वारेंटाइन किये गए प्रवासियों से मिले। उनको मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ उनकी समस्याओं से औगत हुए।उन्होंने प्रवासियों को आश्वासन दिया कि आप सेंटर पर बने रहे। सरकार से मिलने वाली हर सुविधा बहाल किया जाएगा। वही कईं केंद्र पर आवश्यक सामग्री का आभाव होने की शिकायत मिली। जिसे अविलंब निष्पादन कोलेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को साफ-सफाई कराने को लेकर आश्वयक निर्देश दिया है। उक्त मौके पर बीडीओ विभु विवेक, सीओ सुशील कुमार उपस्थित थे। मालूम हो कि एच आर कॉलेज अमनौर में 108, प्रवासी ठहरे हुए है,जबकि हरि जी उच्च बिद्यालय अपहर 70, मिडिल स्कूल धरहरा,69, आदर्श मध्य विद्यालय तकेया में 78, मिडिल स्कूल जोगनी परसा में 30 ,मध्य विद्यालय झखरा में 34,मध्य विद्यालय हकमा में 48, मध्य विद्यालय रसूलपुर में 32 प्रवासी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग