सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार दो गैर न्यायिक सदस्यों मनोनय को ले आवेदन आमंत्रित
छपरा(सारण)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया है कि विधिक सेवा प्रधिकार के अंतर्गत निरंतर लोक अदालत, सारण, छपरा के दो गैर न्यायिक सदस्यों (एक विधि व्यवसाय एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता) के पद पर मनोनयन हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के नियमावली 1998 के विनियम 30 के उप-नियम (4) के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के पते पर नोटिस प्रकाशि होने की तिथि से दिनांक 10.06.2020 तक कार्यालय अवधि में निबंधित डाक या हाथों-हाथ उपलब्ध करा सकते हैं।
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ दो स्वअभिप्रमाणित फोटो, विधिक एवं सामाजिक कार्य से संबंधित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होने तथा किसी मामले में पक्षकार या अभियुक्त नहीं होने से संबंधित शपथ पत्र एवं अन्य कार्य अनुभव से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन प्रारूप जिला विधिक सेवा प्रधिकार, सारण, जिला पदाधिकारी सारण एवं विधि मंडल छपरा के सूचना पट्ट पर चस्पा किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग