राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा डीएम के निर्देश पर श्यामचक से ब्रहमपुर तक भरे गये सड़कों पर बने गड्ढे

छपरा डीएम के निर्देश पर श्यामचक से ब्रहमपुर तक भरे गये सड़कों पर बने गड्ढे

छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग द्वारा गुरूवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत श्यामचक से ब्रह्मपुर तक सड़कों पर बने गड्ढे की प्रारंभिक मरम्मति कर सभी गड्ढों को भर दिया गया है। ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी द्वारा एनएच-19 के अंतर्गत पड़ने वाले सदर प्रखण्ड के विष्णुपुरा से लेकर नेवाजी टोला चौक होते हुए दारोगा राय चौक से ब्रह्मपुर चौक तक के भाग के आधुनिक रूप से मरम्मति के लिए प्रस्ताव बनाकर पथ निर्माण विभाग को भेजा गया था, जिसकी मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने बताया है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के उपरान्त लगभग जून के प्रथम सप्ताह में उक्त भाग के पूर्ण रूप से मरम्मति का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। इस संपूर्ण भाग के मरम्मति का कार्य संपन्न होने के उपरन्त नगर निगम क्षेत्र के पश्चिमी भाग के स्थानीय निवासियों को तो वाहनों के आवागमन में पूरी सुविधा प्राप्त होगी ही, साथ ही भिखारी चौक से नेवाजी टोला तक बसों एवं ट्रकों के लगने वाले भारी जाम से मुक्ति भी मिलेगी।