सारण जिला प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है कोरोना वायरस की चेन तोड़ने का प्रयास, सब्जी विक्रेताओं को रिपोर्ट आया निगेटिव
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं चेन तोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बाजार समिति के सब्जी मंडी में व्यापार करने वाले संदिग्ध लोगों का सैम्पल लेकर कोरोना टेस्ट हेतु भेजा गया था, जिसमें 12 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है तथा और लोगों की रिपोर्ट भी लगातार जिला प्रशसन को प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में लहलादपुर कैम्प में आवासित तथा पोजिटिव पाये गये प्रवासी मजदूर के साथ रह रहे लोगों का सैम्पल लेकर जाॅंच हेतु भेजा गया है, जिसमें 23 लोगों की जाॅंच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अन्य दो कैम्पों में भी रह रहे प्रवासियों का सैम्पल लेकर जाॅंच हेतु भेजा गया है, जिसका रिपोर्ट एक से दो दिन में आने की संभावना है।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि विभिन्न प्रखण्ड क्वाॅरेंटाईन कैम्पों में रह रहे प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों से उनके संबंधी अथवा कोई भी बाहरी व्यक्ति मिले-जुले नहीं तथा प्रवासी मजदूरों के बीच निश्चित रूप से लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो। जिला प्रशासन द्वारा रह रहे लोगों का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। उनके दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया है तथा उनके मनोरंजन हेतु सभी कैम्पों में टीवी भी लगा दिया गया है। साथ ही मेडिकल टीम द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है। सभी कैम्पों में सीसीटीव कैमरे से कैम्प में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं सभी कर्मियों के अथक प्रयास से संभव हो पाया है तथा अभी और मेहनत की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि प्रखण्ड क्वाॅरेंटाईन कैम्पों के अंदर अनावश्यक रूप से न जायें। प्रशासन के जो पदाधिकारी कैम्पों में प्रतिनियुक्त हैं, उनके द्वारा वहाॅं रह रहे लोगों को अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति अथवा प्रवासियों के संबंधी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संबंधित कैम्पों में नहीं जायें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग