राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा डीएम ने एचआर कॉलेज में बने क्वारेंटिन सेंटर का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

छपरा डीएम ने एचआर कॉलेज में बने क्वारेंटिन सेंटर का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

अमनौर(सारण)। प्रखंड स्तरीय बने क्वारेटाइन कैम्प का डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं एसपी हर किशोर राय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को सेंटर को बेहतर तरीके संचालित करने को  लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशा दिया है। आवासित लोगो से मिले, उनका हाल समाचार जाना, उनको उपलब्ध कराई गई सभी सामग्रियों के सम्बंध में एक-एक करके जाना, कमरे के अंदर व बाहर घूम कर क्वारेंटाइन सेंटर का साफ सफाई, उनके सोने रहने की व्यवस्था का अवलोकन किया। इस केंद्र में करीब 109 प्रवासी क्वारेंटाइन किये गए है। जिलाधिकारी के पूछने पर आवासित प्रवासियों ने बताया कि सामग्रियों में डिग्निटी किट, बाल्टी, मग, मच्छरदानी, दरी चादर, मिलने की बात बताई, खाना भी समय पर मिलने की बात कही। परन्तु कभी-कभी दाल में बासी दाल का मिश्रण करके खिलाने के आरोप लगाया। इसके साथ ही केंद्र पर कई मूल सुविधाओ से वंचित रखने की शिकायत किया। साथ हीं सभी का आरोप था कि शौचालय उपलब्धता नही होने से खुले में शौच जाना पड़ता है। जिससे आस पास के लोगो खरी खोटी सुनना पड़ता है।  साफ सफाई नहीं होने तथा दूध ,सेनेटाइजर नहीं मिलने की बात बताई।  जिस पर जिलाधिकारीे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उक्त मौके पर मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ,डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ विभु विवेक, सीओ सुशील कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौरव, थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम, स्वस्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।