जलालपुर में घर के दिवार गिरने से एक बच्ची कि मौत, आठ घायल
जलालपुर(सारण)। प्रखण्ड के संवरी गांव में तेज आंधी पानी में एक घर की दीवाल गिरने से तीन वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दीवाल गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दीवाल से दबे सभी लोगों को निकाला तथा आनन फानन में सभी को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने दो वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची गणेश कुमार राय की पुत्री पूजा कुमारी बताई गई है। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल विन्दा देवी, नरेश कुमार राय, शिखा देवी, मतीसरा कुंवर, गणेश राय, आशीष कुमार राय व अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग