इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा ने कोरोना योद्धाओं के लिए जिला प्राशासन को सौप कोकाकोला

छपरा (सारण)- गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा ने कोरोना योद्धाओ के लिए 4950 पेय पदार्थ की बड़ी बोतल कोका कोला कम्पनी से प्राप्त की।यह योद्धा जो पिछले कई दिनों से रात दिन जनता की सेवा,जागरूकता कार्यक्रमो में अपना पूर्ण समय दे रहे है।उन्हें प्रोत्साहित करने की यह एक छोटी सी प्रयास है।अस्पतालों में डॉक्टर,नर्स,अन्य कर्मचारी बिना अपने परवाह किये निरंतर सेवा में जूटे है।पुलिस कर्मी भी अपनी ड्यूटी काफी निष्ठा से निभा रहे है।प्रशासन चौबीस घंटे कार्यरत है।रेड क्रॉस भी अपनी क्षमता के अनुसार अपना पूर्ण योगदान दे रहा है।जागरूकता के किये मास्क,डिजिटल वीडियो,पोस्टर का प्रयोग किया जा रहा है।सूखा खाद्य पदार्थ भी असहायों को दिया गया।प्रशासन को प्रथम बार 46000(छियालीस हज़ार)की राशि एवं द्वितीय बार 12000(बारह हजार)की राशि इस कोरोना से संबंधित कार्य के लिए दिया गया।जिसका खर्च मास्क सैनिटाइजर, सूखा खाद्य पदार्थ एवं कोरेनटीन सेंटर पे किया गया।
यह पेय पदार्थ प्रशासन को दे दी गयी है जिसको वह अपने माध्यम से जिला एवं प्रत्येक प्रखण्ड में कोरोना के योद्धाओ को आपूर्ति की जाएगी।यह कार्य दो से तीन दिनों में सम्पन्न हो जाएगा।इस कार्य मे जिला सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी श्रीमती जीनत जरीना मसीह,डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह,अभिजीत मसीह, नरेन्द्र(प्रतिनिधि कोका कोला), रविश जिला नाजिर एवं अन्य उपस्तिथ थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग